Bikaner

जया किशोरी का कार्यक्रम कल

जया किशोरी का कार्यक्रम कल
बीकानेर। रोटरी क्लब बीकानेर रॉयल्स और रोटरी क्लब अपराइज के संयुक्त तत्वावधान में मोटिवेशनल एवं स्पिरिचुअल इवेंट “ड्रीम टू रियलिटी 2.0 कल आयोजित किया जायेगा। आयोजन के मुख्य संयोजक राजेश बवेजा व प्रियंका शंगारी ने बताया कि इस विशेष अवसर पर देश की सुप्रसिद्ध मोटिवेशनल वक्ता सुश्री जया किशोरी बीकानेर पधारेंगी और अपने प्रेरक विचारों से युवाओं, छात्रों एवं उद्यमियों को दिशा प्रदान करेंगी। क्लब अध्यक्ष सुनील चमड़िया व रुचि दफ्तरी ने जानकारी देते हुवे बताया की यह कार्यक्रम पूर्व में 11 मई को प्रस्तावित था, परंतु भारत-पाक सीमा तनाव के चलते इसे स्थगित कर कल 6 जुलाई को पुनर्निर्धारित किया गया है। कार्यक्रम शाम 6 बजे महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में आयोजित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *