

तपस्या के अनुमोदनार्थ सांझी में गीतों की स्वर लहरियां ने समा बांधा
बीकानेर। गणिवर्य मेहुल प्रभ सागर, मुनि मंथन प्रभ सागर व बाल मुनि मीत प्रभ सागर के सान्निध्य में बीकानेर की साध्वी दीपमाला श्रीजी म.सा. के 15 दिन की तपस्या की अनुमोदनार्थ मंगलवार को रांगड़ी चैक के सुगनजी महाराज के उपासरे में सांझी का कार्यक्रम हुआ। खरतरगच्छ महिला परिषद की बीकानेर इकाई की उपाध्यक्ष सुशीला धारिवाल ने बताया कि कार्यक्रम में विभिन्न जैन समुदायों की श्राविकाओं की मंडलियों ने भक्ति व तपस्या के गीतों को गाकर कार्यक्रम को देर तक देव, गुरु व धर्म मय बनाएं रखा। बुधवार को सुबह साढ़े सात बजे डागा सेठिया पारख मोहल्ले के महावीर भवन से तपस्वी साध्वीजी का वरघोड़ा गाजे बाजे से (शोभायात्रा) निकलेगा,जो जैन बहुल्य मोहल्लों, चिंतामणिजी मंदिर सहित विभिन्न जिनालयों के आगे से होते हुए रांगड़ी चैक के सुगनजी महाराज के उपासरे में पहुंचकर गणिवर्य के मंगल प्रवचन के बाद संपन्न होगा।
