

महिला सुरक्षा फाउंडेशन की पदाधिकारियों का सम्मान
बीकानेर। ‘उड़ान-नई ऊंचाइयों की ओर’ संस्थान की ओर से महिला सुरक्षा फाउंडेशन ऑफ इंडिया, बीकानेर जिले की समर्पित महिला पदाधिकारियों को उनके उत्कृष्ट सेवा कार्यों एवं सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ. पी.के. सरीन ने बताया कि डॉ. अर्पिता गुप्ता एवं उनकी पूरी टीम द्वारा शहर में लगातार किए जा रहे सेवा कार्य सराहनीय हैं। उन्होंने कहा कि नारी सशक्तिकरण, महिला सुरक्षा और शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए टीम के अथक प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायक हैं। कार्यक्रम में ललित कुमार सिक्का, कल्पना भाटिया, नीति शर्मा, प्रिया भार्गव, श्वेता कोठारी, खुशबू कोठारी, खुशबू खाथूरिया और ज्योति खत्री सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
