

कल सीलवा में होगी हिन्दू धर्म सभा
बीकानेर। अपने कर्म को ईमानदारी से करने और धर्म की राह पर चलने की सीख हमें विरासत में मिली है। बुजुर्गों ने भी कहा है कि नियत, कर्म और संस्कार आपके व्यवहार से परिलक्षित हो जाते हैं। यह बात भामाशाह नरसी कुलरिया ने सीलवा गांव में आयोजित होने वाली हिन्दू धर्मसभा के संबंध में आयोजित प्रेसवार्ता में कही। कुलरिया ने कहा कि सनातन संस्कृति, धर्म जागरण और राष्ट्र चेतना के महाआयोजन के रूप में 28 फरवरी 2026 को नोखा के सीलवा गांव स्थित नरसी विला संत श्री दुलारामजी कुलरिया का फलसा में हिन्दू धर्मसभा का आयोजन होगा। धर्म सभा में साध्वी ऋतम्भरा का पावन सान्निध्य रहेगा। 25 हजार श्रद्धालुओं के बैठने सहित अन्य व्यवस्थाओं को सुचारू किया जा रहा है। इससे पूर्व क्षमारामजी महाराज का आशीर्वचन होगा।
