Bikaner Bikaner District Rajasthan

हनुमान जयंती महोत्सव 12 को

हनुमान जयंती महोत्सव 12 को
बीकानेर। शास्त्री नगर की वीर हनुमान वाटिका में रविवार को रामनवमीj पर भगवान श्री राम व उनके भक्त हनुमान जी की पूजा की गई। भगवान राम की स्तुति वंदना की गई तथा हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।
श्री वीर हनुमान वाटिका समिति की सचिव पूर्व पार्षद छाया गुप्ता ने बताया कि वीर हनुमान वाटिका में 12 अपै्रल 2025 को शाम 7 बजे चमत्कारी, सौम्य हनुमानजी की प्रतिमा के अभिषेक, विशेष श्रृंगार, आरती व सचेतन झांकियों से ओतप्रोत भक्ति संगीत संध्या के साथ मनाया जाएगा। मंदिर में शास्त्री नगर मोहल्लावासियों की ओर से 11 अप्रैल को सुन्दरकांड का सामूहिक पाठ किया जाएगा।
शिवबाड़ी के लालेश्वर महादेव मंदिर के अधिष्ठाता स्वामी विमर्शानंद गिरी के सान्निध्य में होने वाले हनुमान जयंती महोत्सव में जोधपुर के ख्याति प्राप्त कलाकार महेन्द्र सिंह पंवार व पार्टी सचेतन झांकियों के साथ भगवान श्रीराम, भगवान श्रीकृष्ण  हनुमान सहित विभिन्न देवी देवताओं की स्तुतियां, वंदना के भजन राजस्थानी, हिन्दी भाषा में करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *