

नवाह्न पारायण पाठ में रावण वध का प्रसंग
बीकानेर। डेहरू माता सेवा समिति एवं बीकानेर मानस परिवार द्वारा नव संवत्सर के आठवें दिवस में लक्ष्मण को शक्ति लगना, भरत हनुमान संवाद, लक्ष्मण रावण युद्ध, रावण वध,विभिषण का राज्याभिषेक के प्रसंगो का वाचन हूआ।कार्यक्रम समन्वयक भंवर पुरोहित एवं संयोजक जेठाराम पुरोहित ने बताया की पाठ का शुभारंभ में पूजन नवल-किशोर पुरोहित सपत्निक विपुलीका सोनू पुरोहित ने करवाया। पाठ में विष्णु रंगा, रामेश्वर सुथार, गोवर्धन व्यास ,घोटु पारीक, नरेश पुरोहित, राकेश आसोपा,,राजू पारीक,राजकुमार व्यास कृपाशंकर शर्मा, कपिल मारु, सुशील पुरोहित ,लालजी पुरोहित,आदि पाठियों ने मानस की चौपाईयों का स्वर गायन किया।
