

हैंडलूम एवं हैंडीक्राफ्ट एक्सपो का आयोजन 11 से ग्रामीण हाट में
बीकानेर। दीपावली से पूर्व बीकानेर में देश के विभिन्न राज्यों के हैंडलूम और हैंडीक्राफ्ट विक्रेता एकत्रित होंगे। अवसर होगा, जिला कलेक्टर और बीकानेर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष श्रीमती नम्रता वृष्णि की पहल पर जिला प्रशासन एवं बीकानेर विकास प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में 11 से 18 अक्टूबर तक जयनारायण व्यास कॉलोनी स्थित ग्रामीण हाट आयोजित होने वाला हैंडलूम और हेंडीक्राफ्ट एक्सपो का। एक्सपो में बीकानेर और राजस्थान के विभिन्न जिलों सहित 15 राज्यों के परंपरागत हथकरघा और हस्तशिल्पों के विभिन्न उत्पादों का प्रदर्शन और विक्रय किया जाएगा। एक्सपो का उद्घाटन 11 अक्टूबर को सायं 5 बजे होगा। उद्घाटन के पश्चात एक्सपो का समय प्रातः 11 से रात्रि 9 बजे तक रहेगा।
