Bikaner Bikaner District Rajasthan

कुम्हारवाला और गंगाजली में शिविर आयोजित

कुम्हारवाला और गंगाजली में शिविर आयोजित
बीकानेर। पूगल पचांयत समिति की ग्राम पंचायत कुम्हारवाला और गंगाजली में गुरुवार को ग्रामीण सहायता शिविर आयोजित हुआ। उपखण्ड अधिकारी दिव्या बिश्नोई ने इसका अवलोकन किया। जन समस्याएं सुनी तथा मौके पर इनका निस्तारण किया। शिविर के दौरान पचांयती राज द्वारा 6 खाता विभाजन किकिए गए। इनमें हक नवाज पुत्र शरीफ के 11 लोगों के बीच खाता विभाजन हुआ। इनके बीच 20-25 वर्षों से विवाद चल रहा था। जिया उल हक को जन्म प्रमाण पत्र जारी किया गया। कृषि विभाग की तरफ से 165 से अधिक सरसों बीज किट का वितरण, पशु पालन विभाग की ओर से मंगला बीमा पॉलिसी वितरण, किया गया। महिला बाल विकास विभाग की ओर से गोद भराई और अन्नप्राशन उत्सव मनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *