Bikaner Bikaner District Rajasthan

महिला आईटीआई में उद्योग विशेषज्ञों का मार्गदर्शन

महिला आईटीआई में उद्योग विशेषज्ञों का मार्गदर्शन
बीकानेर। महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में उद्योग जगत से जुड़े सुशील बंसल, हीरालाल बांठिया एवं श्रीमती राखी चौरडिया को आमंत्रित कर प्रशिक्षणार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विभिन्न ट्रेड एवं व्यवसायों को उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप अधिक प्रभावी बनाना रहा। अतिथियों ने संस्थान का विस्तृत निरीक्षण करते हुए विभिन्न ट्रेडों में चल रहे प्रशिक्षण कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने प्रशिक्षण की गुणवत्ता की सराहना करते हुए कहा कि यहां छात्राओं को व्यावहारिक एवं रोजगारोन्मुख शिक्षा दी जा रही है, जो उन्हें भविष्य में आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस दौरान उन्होंने छात्राओं को उद्योगों की वर्तमान मांग, कौशल विकास और रोजगार के अवसरों के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी दी तथा उन्हें अपने कौशल को निरंतर विकसित करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में पिंकी राठौड़, आकाश राजवंशी, भरत लाल कोली सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *