Bikaner Bikaner District Rajasthan

गोचर भूमि पर आवारा कुत्तों का बढ़ता खतरा, डॉग हाउस निर्माण की उठी मांग

गोचर भूमि पर आवारा कुत्तों का बढ़ता खतरा, डॉग हाउस निर्माण की उठी मांग
बीकानेर। पर्यावरणविद् मिलन गहलोत ने कहा कि वर्तमान में गोचर भूमि पर सबसे बड़ा खतरा आवारा शिकारी कुत्तों से है। उन्होंने बताया कि ये कुत्ते प्रतिदिन बूढ़ी गायों एवं छोटे बछड़ों का शिकार कर रहे हैं, लेकिन इस गंभीर समस्या की ओर किसी का ध्यान नहीं जा रहा है। गहलोत ने कहा कि गोचर भूमि की सुरक्षा तथा आवारा कुत्तों की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। इस संबंध में कई बार प्रशासन एवं शासन का ध्यान आकर्षित किया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने इसे शहर की प्रमुख समस्याओं में से एक बताया। उन्होंने मांग की कि गोचर भूमि की सुरक्षा के लिए शीघ्र डॉग हाउस का निर्माण कराया जाए तथा आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण का अभियान युद्धस्तर पर चलाकर समस्या का स्थायी समाधान किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *