Bikaner Bikaner District Rajasthan

जयघोष और पुष्पवर्षा के बीच निकली भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा

जयघोष और पुष्पवर्षा के बीच निकली भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
बीकानेर। अणचा बाई अस्पताल के सामने ऐतिहासिक जगन्नाथ मंदिर से रथ यात्रा निकाली गई। भगवान जगन्नाथ मंदिर विकास समिति के अध्यक्ष घनश्याम लखाणी ने बताया कि भगवान श्री जगन्नाथ की महाआरती की गई। श्रीधरानंद सरस्वती महाराज एवं सरजूदासज महाराज ने रथ खींचा और महाआरती की। सरजूदास महाराज ने महाआरती के पश्चात् उपस्थित श्रद्धालुओं से गौसम्मान अभियान के तहत गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के लिए 27 जुलाई को सुबह करणी सिंह स्टेडियम में उपस्थित होने का आह्वान किया। रथ यात्रा कोटगेट, केईएम रोड होते हुए रतन बिहारी पार्क स्थित रसिक शिरोमणि मंदिर में पहुंची। अब नौ दिन तक भगवान जगन्नाथ यहां आराम करेंगे। हजारों श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन के रथ यात्रा निकाली। जगन्नाथ रथ यात्रा समिति के संरक्षक द्वारका प्रसाद पचीसिया के नेतृत्व में भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ निकाली गई। रथयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया तथा पूरे मार्ग पर ‘जय जगन्नाथ’ के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा। यात्रा मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर रथ का भव्य स्वागत किया और भगवान श्री जगन्नाथ की आरती उतारी। इस अवसर पर सुशीला देवी अग्रवाल, श्वेता अग्रवाल, सरजू दास महाराज, श्रीधरानंद सरस्वती महाराज, वीरेंद्र किराड़ू, वेद व्यास, मोहन सुराणा, गोपाल अग्रवाल, पीयूष सिंघवी, लोकेश चतुर्वेदी, बजरंग तंवर सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *