Bikaner Bikaner District Rajasthan स्वास्थ्य जागरूकता

17 मई से लगेगा निशुल्क योग विज्ञान शिविर

17 मई से लगेगा निशुल्क योग विज्ञान शिविर
बीकानेर। योग प्रशिक्षण एवं प्रचार समिति के तत्वावधान में 17 मई से 24 मई तक मोटापा, मधुमेह, रक्तचाप, मानसिक तनाव एवं अनिद्रा जैसे विकारों को दूर करने के उद्देश्य से 8 दिवसीय निशुल्क योग विज्ञान शिविर आयोजित किया जाएगा। यह शिविर वरिष्ठ नागरिक भ्रमण पथ स्थित योग चौकी पर विनोद जोशी के सानिध्य में संपन्न होगा। शिविर के दौरान प्रतिभागियों को प्राणायाम एवं विभिन्न योगासनों का प्रशिक्षण और अभ्यास करवाया जाएगा। शिविर के लोकार्पण बैनर का विमोचन डीपी पचीसिया एवं एम एल जांगिड़ द्वारा किया गया। इस अवसर पर नरेश मित्तल, तेजप्रताप सिंह, लक्ष्मण भाटी, कालूराम परिहार, अनिल शर्मा, हेतराम बिश्नोई, अब्दुल सत्तार जोईया, महेंद्र गहलोत सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *