Bikaner Bikaner District Rajasthan

निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर: 115 मरीजों के सफल ऑपरेशन

निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर: 115 मरीजों के सफल ऑपरेशन
बीकानेर। ंगाशहर स्थित राजकीय सैटेलाइट चिकित्सालय में अप्रैल माह के दौरान आयोजित निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में बड़ी संख्या में मरीजों के नेत्रों की जांच एवं उपचार किया गया। शिविर में बीकानेर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों सहित गंगाशहर और भीनासर से आए मरीजों ने लाभ उठाया। सम्पतलाल दूगड़ ने बताया कि शिविर में ऑपरेशन योग्य चयनित 115 मरीजों के सफलतापूर्वक लेंस प्रत्यारोपण किए गए। सभी ऑपरेशन अनुभवी नेत्र शल्य चिकित्सक डॉ. संजीव सहगल द्वारा संपन्न किए गए। महेन्द्र चौपड़ा ने जानकारी दी कि शिविर के सफल संचालन में नेत्र चिकित्सक सहायक अनिल यादव, पंकज, विमल तेजी, मोहम्मद युसुफ, प्रशांत सहित अन्य कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। परिषद के बच्छराज रांका और विनीत बोथरा सहित अन्य सहयोगियों ने भी आयोजन में योगदान दिया। दूगड़ ने बताया कि हर माह की 10 और 24 तारीख को नियमित रूप से नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित किए जाते हैं। इसी क्रम में अगला निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर 10 मई को राजकीय सैटेलाइट अस्पताल, गंगाशहर में आयोजित किया जाएगा। इस प्रकार के शिविर ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के जरूरतमंद मरीजों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *