Bikaner Bikaner District Rajasthan Sports

चार खिलाड़ियों का राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता में चयन

चार खिलाड़ियों का राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता में चयन
बीकानेर। 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत 17 वर्ष आयु वर्ग छात्र क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 26 अप्रैल से 1 मई तक तेलंगाना के महबूब नगर में किया जाएगा। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बीकानेर के सादुल स्पोर्ट्स स्कूल के चार प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन हुआ है, जिससे विद्यालय परिवार में हर्ष का वातावरण है। छात्रावास अधीक्षक विक्रमसिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता से पूर्व खिलाड़ियों के चयन हेतु परीक्षण एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 17 से 22 अप्रैल तक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, लाछडसर (चूरू) के तत्वावधान में किया गया था। इस शिविर में विभिन्न खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिसमें सादुल स्पोर्ट्स स्कूल के आयुष रामावत, राबिन मेघवाल, शरद सुथार और गुरुमन सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य टीम में अपनी जगह बनाई। विद्यालय के चार खिलाड़ियों के राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होने पर प्रधानाचार्य अजयपाल सिंह शेखावत, शैक्षिक प्रभारी गिरधारी लाल गोदारा सहित पूरे शाला परिवार ने खुशी जाहिर की। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई दी। साथ ही प्रशिक्षक माया कुमारी जाट, प्रशांत आचार्य और सुरेन्द्र कुमार पुरोहित को भी उनके मार्गदर्शन और मेहनत के लिए सराहा गया। विद्यालय परिवार ने उम्मीद जताई है कि ये खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बीकानेर और राजस्थान का नाम रोशन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *