Bikaner Bikaner District Rajasthan

चार मुमुक्षुओं की होगी भागवती दीक्षा, चातुर्मास समर्पण समारोह की तैयारियां

चार मुमुक्षुओं की होगी भागवती दीक्षा, चातुर्मास समर्पण समारोह की तैयारियां
बीकानेर। अखिल भारतीय साधुमार्गी जैन संघ के हुक्म संघ के नवम पट्टधर आचार्यश्री रामलालजी एवं उपाध्याय प्रवर राजेश मुनि के चातुर्मास समर्पण 2026 के सान्निध्य में छबीली घाटी स्थित सेवा सदन में चतुर्विद संघ की साक्षी में चार मुमुक्षुओं की भागवती दीक्षा होगी। अमित गोलछा ने बताया कि मुमुक्षु नवरतन कोठारी, श्रीमाल, गातापार (धमतरी), मुमुक्षु काजल नाहर एवं सूरत की मुमुक्षु दिया सुराणा सहित अन्य मुमुक्षुओं के परिजनों तथा देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए श्रावक-श्राविकाओं एवं स्थानीय संघ के सदस्यों ने जयकारों के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की। सुरेंद्र दस्साणी एवं कन्हैयालाल बैद ने बताया कि मुमुक्षुओं को उनके परिजनों की ओर से संयम पालन के लिए ओघा आदि आवश्यक सामग्री प्रदान की गई। इस दौरान मुमुक्षुओं ने अपने परिजनों का तिलक कर मंगलकामनाएं प्राप्त कीं। मुमुक्षुओं के सम्मान में भगवान पार्श्वनाथ बगीची परिसर स्थित आदिनाथ भवन में भक्ति संगीत संध्या का भी आयोजन किया गया। इसमें श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों के माध्यम से मुमुक्षुओं के संयम मार्ग पर आगे बढ़ने की मंगलकामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *