

शहीद दिवस पर पुष्प श्रद्धांजलि
बीकानेर। सुदर्शना नगर विकास समिति की और से शहीद दिवस पर रविवार को शहीद भगतसिंह पार्क में स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीद भगतसिंह, सुखदेव,राजगुरु के बलिदान का स्मरण करते हुएं तीनो सपूतों का पूष्प श्रद्धांजलि अर्पित की गई। प्रवक्ता शंकर सेवग ने बताया कि उर्मिला पाल ने सभी की जीवनी का वाचन किया। कार्यक्रम में उषा महेता, संगीता शुक्ला, टीना लोहिया, पूजा छींपा, आशा जागिंड, अनुराधा सोनी, तारा देवी ,पुष्पा मोदी, भानू छींपा , चन्द्रकला, राजकुमारी ने पूष्प श्रद्धांजली अर्पित करते हुऐ उनका स्मरण किया।
