

पंचायती राज संस्थाओं के पुनर्गठन पर मंथन
बीकानेर। जिला कांग्रेस कमेटी (देहात) जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने राज्य सरकार द्वारा ग्राम पंचायतों/पंचायत समितियों के पुर्नगठन के जिला प्रशासन द्वारा तैयार किये गए प्रस्तावों का अध्ययन व जांच कर सुझाव व आपत्तियों के प्रस्ताव तैयार करने हेतु गठित की गई जिला स्तरीय समिति की मीटिंग लेकर मंथन किया। जिला कलेक्टर द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं के पुनर्गठन हेतु तैयार किए गए प्रस्तावों में से नई बनने वाली बच्छासर पंचायत समिति पर चर्चा की गई। समिति के सदस्यों एवं सम्बन्धित ग्राम पंचायतों के उपस्थित सरपंचों व प्रतिनिधियों एवं समिति सदस्यों ने पंचायत समिति मुख्यालय को लेकर आपत्ति दर्ज कराई कि इस पंचायत समिति का मुख्यालय पंचायत समिति बीकानेर में ही रखा जावे। चूंकि बीकानेर पंचायत समिति कार्यालय में पर्याप्त मात्रा में भूमि व भवन उपलब्ध है, इसलिए स्थापना में ज्यादा बजट की आवश्यकता भी नहीं होगी। सभी जनप्रतिनिधियों एवं समिति के सदस्यों ने निर्णय लिया है कि सोमवार को जिला कलेक्टर के समक्ष उपस्थित होकर यह आपत्ति दर्ज कराई जाएगी तथा आपत्ति स्वीकार नहीं नहीं हुई तो प्रदर्शन किया जायेगा।
जिला संगठन महासचिव मार्शल प्रहलाद सिंह ने बताया कि इस मीटिंग में जिला प्रमुख मोडाराम मेघवाल समिति के अध्यक्ष होंगे तथा श्यामसिंह बरसलपुर,केशराराम गोदारा,एड. विजय गोदारा,जगदीश कस्वां,ओमप्रकाश मेघवाल, महिपाल सारस्वत आदि प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
