Bikaner Bikaner District Rajasthan

फ़ागणिया फुटबॉल मैच 9 मार्च को

फ़ागणिया फुटबॉल मैच 9 मार्च को
बीकानेर। फागणिया फुटबॉल आयोजन समिति की रविवार को कन्हैया लाल रंगा की अध्यक्षता में मीटिंग हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 9 मार्च को सायं 5ः00 बजे धरणीधर मैदान में बीकानेरी होली की मस्ती से भरपूर फागणिया फुटबॉल मैच का आयोजन किया जायेगा। आयोजन सचिव सीताराम कच्छावा ने बताया कि यह मैच विचित्र वेश-भूषा पहने महिला एवं पुरुषों के स्वांग बनी दो टीमों के बीच खेला जाएगा। इस मैच में बीकानेर की परंपरागत होली के साथ-साथ शुद्धता का भी ध्यान रखा जाएगा तथा महिलाओं सहित पूरे परिवार के साथ आने वाले लोगों के लिए बैठने की अलग व्यवस्था होगी।
बैठक में अध्यक्ष कन्हैयालाल रंगा, सचिव सीताराम कच्छावा, उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण हर्ष, पूर्व उप महापौर अशोक आचार्य, दुर्गा शंकर आचार्य, श्री रतन तंबोली, राम रतन रंगा,आनंद जोशी,अशोक सोनी, गिरिराज पुरोहित, मालचंद सुथार,नरेन्द्र, शिव रतन रंगा,कपिल हर्ष,संजय, दिलीप बिस्सा तथा महेंद्र पुरोहित उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *