Bikaner Bikaner District Rajasthan

जिला क्रिकेट संघ ने नायर का किया सम्मान

जिला क्रिकेट संघ ने नायर का किया सम्मान
बीकानेर। राजस्थान क्रिकेट में लगभग 40 वर्षो से जुडे़ रहे पूर्व रणजी खिलाडी अनिल कुमार नायर का रविवार को सादूल कल्ब मैदान में जिला क्रिकेट संघ बीकानेर व बीकानेर से जुडे़ क्रिकेटरों ने उनकी भाव-विभोर विदाई दी। जिला क्रिकेट संघ के प्रवक्ता शंकर सेवग ने बताया कि नायर ने कुच बिहार ट्राफी, सी के नायडू सेन्टर जोन, राजस्थान यूनिवर्सिटी, इंटर रेलवे, 1986 मे राजस्थान रणजी प्लेयर के साथ नायर एनसीए लेवल प्रथम श्रेणी अम्पायर रह चुके है। सम्मान समारोह मे जिला क्रिकेट संघ के कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र झाम्ब, सचिव रतन सिंह, उपाध्यक्ष कैलाश चौधरी, अफरोज खान, संयुक्त सचिव प्रवेश भारद्वाज, शंकर सेवग, राजेन्द्र भटनागर ने पूष्प हार, श्रीफल, शॉल, साफा, स्मृति चिन्ह, देकर सम्मानित किया। सम्मान समारोह मे बीकानेर से जुडे क्रिकेट सदस्यो में राजकुमार जोशी, दिनेश बिशनोई, जुल्फीकार अली, महेन्द्र पुरोहित, प्रकाश चुरा, गिरिराज पुरोहित, आरीफ लोदी, सरताज खान, राजेश सुथार, आदि माजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *