Bikaner Bikaner District Rajasthan

श्रमदान कर श्रमिकों के हितों पर दिया जोर

श्रमदान कर श्रमिकों के हितों पर दिया जोर
बीकानेर।अंतरराष्ट्रीय श्रम दिवस के अवसर पर जन शिक्षण संस्थान, बीकानेर परिसर में श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान संस्थान के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने परिसर की साफ-सफाई कर श्रम के महत्व को प्रत्यक्ष रूप से प्रदर्शित किया। संस्थान के निदेशक ओमप्रकाश सुथार ने कहा कि श्रम दिवस को केवल औपचारिकता तक सीमित नहीं रखना चाहिए, बल्कि इस अवसर पर श्रमिक वर्ग को सरकार की उन योजनाओं की जानकारी दी जानी चाहिए, जो उनके सामाजिक एवं आर्थिक विकास में सहायक हों। उन्होंने बाल श्रम के विरुद्ध जागरूकता बढ़ाने की भी आवश्यकता जताई। कार्यक्रम अधिकारी महेश उपाध्याय ने कहा कि श्रमदान की यह पहल निरंतर जारी रखी जानी चाहिए, जिससे स्वच्छता के प्रति समाज में सकारात्मक संदेश प्रसारित हो सके। सहायक कार्यक्रम अधिकारी उमाशंकर आचार्य एवं तलत रियाज ने संस्थान द्वारा जिले स्तर पर संदर्भ व्यक्तियों के माध्यम से किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। इस अवसर पर विष्णुदत्त मारू, शिवकुमार पुरोहित, पूजा भादाणी सहित अन्य कार्मिकों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाते हुए श्रमदान किया। कार्यक्रम के माध्यम से श्रम की गरिमा और स्वच्छता के महत्व को रेखांकित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *