

आरडीए चुनाव में डॉ. सुखवीर सिंह बने अध्यक्ष
बीकानेर। एसपीएमसी मेडिकल कॉलेज एवं पीबीएम अस्पताल के रेज़िडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (आरडीए) चुनाव में डॉ. सुखवीर सिंह ने शानदार जीत दर्ज करते हुए अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। चुनाव में डॉ. सुखवीर सिंह को कुल 359 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी डॉ. विक्रम सैनी को 128 वोट मिले। जीत के बाद रेज़िडेंट डॉक्टर्स ने इसे संगठन की एकजुटता, संघर्षशील सोच एवं रेज़िडेंट हितों के प्रति विश्वास की जीत बताया। इस अवसर पर डॉ. महिपाल नेहरा, डॉ. राकेश चौधरी, डॉ. अभिजीत यादव एवं डॉ. सचिन देसाई ने कहा कि यह जीत केवल एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि उन सभी रेज़िडेंट्स की जीत है जिन्होंने संगठन की ईमानदार, संघर्षशील एवं रेज़िडेंट हितैषी सोच पर भरोसा जताया। डॉ. शुभम जानू, डॉ. जगदीश फलोदिया सहित बड़ी संख्या में रेज़िडेंट डॉक्टर्स उपस्थित रहे।
