

श्रेष्ठ काव्य कृति को मिलेगा डॉ. सावित्री मदन डागा साहित्य सम्मान
बीकानेर। हिन्दी साहित्य में देश के जाने माने कवि – युगल डॉ. सावित्री डागा और डॉ. मदन डागा की स्मृति में प्रतिवर्ष एक अखिल भारतीय साहित्य सम्मान अर्पित किया जाता है। साहित्य सम्मान के अंतर्गत प्रशस्ति-पत्र और 51000/- रुपये की सम्मान राशि भेंट की जाती है। प्रथम डॉ॰ सावित्री मदन डागा साहित्य सम्मान कृष्ण कल्पित को उनकी पुस्तक ’हिन्दनामा ’ एक महादेश की गाथा के लिए प्रदान किया गया था। द्वितीय जोशना बैनर्जी की पुस्तक“ अंबुधि में पसरा है आकाश “को प्रदान किया गया। इस वर्ष भी यह सम्मान कविता विधा की प्रकाशित पुस्तक के लिए प्रदान किया जाएगा।
