Bikaner Bikaner District Rajasthan स्वास्थ्य जागरूकता

रोबोटिक सर्जरी टीम के लिए डॉ. समीर धींगड़ा का चयन

रोबोटिक सर्जरी टीम के लिए डॉ. समीर धींगड़ा का चयन
बीकानेर। कार्डियोथॉरेसिक वास्कुलर सर्जन डॉ. समीर धींगड़ा का बेंगलुरू स्थित प्रतिष्ठित Apollo Hospitals में रोबोटिक सर्जरी प्रशिक्षण एवं सेवाओं के लिए चयन होने पर बीकानेर में खुशी की लहर है। डॉ. धींगड़ा का चयन अत्याधुनिक रोबोटिक सर्जरी तकनीक से जुड़ी विशेष टीम में किया गया है। चिकित्सा क्षेत्र में इसे बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। रोबोटिक सर्जरी आधुनिक चिकित्सा विज्ञान की उन्नत तकनीक है, जिसके माध्यम से जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता एवं कम समय में संभव हो पाते हैं। डॉ. समीर धींगड़ा की इस उपलब्धि पर चिकित्सा जगत एवं शहरवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *