Bikaner Bikaner District India Jaipur Rajasthan

डॉ. लढ़ा को डॉ. रामप्रसाद दाधीच साहित्य सम्मान

डॉ. लढ़ा को डॉ. रामप्रसाद दाधीच साहित्य सम्मान
बीकानेर। अंतर्राष्ट्रीय कुमार साहित्य परिषद की ओर से प्रदान किया जाने वाला प्रतिष्ठित डॉ. रामप्रसाद दाधीच साहित्य सम्मान सरोकार से जुड़े चर्चित कवि एवं कहानीकार डॉ. मदन गोपाल लढ़ा को अर्पित किया गया। सरोकार लूणकरणसर के संयोजक राजूराम बिजारणियां ने बताया कि समारोह की अध्यक्षता डॉ. गोविंद सहाय शुक्ल ने की, जबकि मुख्य अतिथि डॉ. कौशलेंद्र नाथ उपाध्याय रहे। कार्यक्रम में डॉ. पद्मजा शर्मा ने संस्थान एवं पुरस्कार की योजना पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि चयनित काव्य कृति ‘सुनो घग्घर की कविताएं’ समकालीन हिन्दी जगत में अपने अलग कथ्य एवं शिल्प के कारण विशेष ध्यान आकर्षित करती है। सम्मानित साहित्यकार डॉ. मदन गोपाल लढ़ा ने कहा कि लिखना उनके लिए स्वयं तथा अपने समय और समाज को ठीक रूप में जानने की प्रक्रिया का हिस्सा है। इस अवसर पर हरिप्रकाश राठी, हरिदास व्यास, दशरथ कुमार सोलंकी, कैफी आजमी, पूजा अग्रवाल, बृजेश अंबर सहित साहित्य जगत से जुड़े लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *