Bikaner Bikaner District Rajasthan साहित्य एवं कला

डॉ. लढ़ा को मिलेगा प्रतिष्ठित डॉ. रामप्रसाद दाधीच साहित्य सम्मान

डॉ. लढ़ा को मिलेगा प्रतिष्ठित डॉ. रामप्रसाद दाधीच साहित्य सम्मान
बीकानेर। अंतरप्रांतीय कुमार साहित्य सभा की ओर से प्रतिवर्ष प्रदान किए जाने वाले प्रतिष्ठित डॉ. रामप्रसाद दाधीच साहित्य सम्मान के लिए इस वर्ष कवि एवं कहानीकार डॉ. मदन गोपाल लढ़ा का चयन किया गया है। यह सम्मान उन्हें उनके चर्चित कविता संग्रह “सुनो घग्घर” के लिए प्रदान किया जाएगा। जोधपुर की प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्था द्वारा सम्मान चयन हेतु गठित निर्णायक मंडल में डॉ. मँगत बादल, डॉ. कौशलनाथ उपाध्याय तथा डॉ. कृष्ण कुमार आशु शामिल थे। साहित्य जगत में डॉ. लढ़ा के चयन को एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। उनके कविता संग्रह “सुनो घग्घर” को संवेदनशील अभिव्यक्ति, सामाजिक सरोकारों और साहित्यिक गहराई के लिए सराहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *