Bikaner Bikaner District Rajasthan

मुख्यमंत्री को क्षेत्र की दो प्रमुख जनसमस्याओं से डॉ कल्ला ने करवाया अवगत, ज्ञापन सौंपा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को क्षेत्र की दो प्रमुख जनसमस्याओं से कराया अवगत, ज्ञापन सौंपा
जयपुर। क्षेत्र की दो प्रमुख जनसमस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डॉ बुलाकी दास कल्ला ने मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान लंबे समय से लंबित रेलवे फाटक की समस्या के स्थायी समाधान के लिए अंडरपास निर्माण तथा ‘अराजीराज’ (राजस्व भूमि) घोषित की गई पारंपरिक गोचर भूमि को पुनः गोचर घोषित करने की मांग उठाई गई। ज्ञापन में दोनों मुद्दों के शीघ्र समाधान का आग्रह किया गया। मुख्यमंत्री ने दोनों विषयों पर सकारात्मक और त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *