Bikaner Bikaner District Rajasthan

डॉ. गेवरचन्द आचार्य का निधन, शिक्षा और राजनीतिक विश्लेषण के क्षेत्र में बनाई विशिष्ट पहचान

डॉ. गेवरचन्द आचार्य का निधन, शिक्षा और राजनीतिक विश्लेषण के क्षेत्र में बनाई विशिष्ट पहचान
बीकानेर। राजकीय डूंगर महाविद्यालय में अर्थशास्त्र के प्रोफेसर रहे डॉ. गेवरचन्द आचार्य का निधन हो गया। उनके निधन से शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है। डॉ. आचार्य छात्रों के बीच अपनी विशिष्ट अध्यापन शैली के कारण खासे लोकप्रिय रहे। डॉ. आचार्य ने अर्थशास्त्र के क्षेत्र में विशेषज्ञता के साथ अपनी अलग पहचान बनाई। इसके अलावा वे समसामयिक राजनीतिक एवं सामाजिक घटनाक्रमों के सटीक विश्लेषण के लिए भी जाने जाते थे। उनके विश्लेषण में विषय की गहरी समझ और तथ्यों की स्पष्टता देखने को मिलती थी। राजेश रंगा ने बताया कि डॉ. आचार्य वर्तमान में रायपुर में रह रहे थे। उन्होंने कहा कि डॉ. आचार्य का निधन शिक्षा और बौद्धिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके योगदान और व्यक्तित्व को लंबे समय तक स्मरण किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *