Bikaner Bikaner District Rajasthan

30 जून को डोटासरा और जूली करेंगे कलेक्ट्रेट घेराव

30 जून को डोटासरा और जूली करेंगे कलेक्ट्रेट घेराव
बीकानेर। पीबीएम अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में सुधार, संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर चल रहे “पीबीएम सुधारो जनआंदोलन” को अब प्रदेश स्तर पर कांग्रेस का समर्थन मिलने जा रहा है। इसी क्रम में 30 जून को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा तथा राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली बीकानेर पहुंचकर जिला कलेक्ट्रेट का घेराव करेंगे। आंदोलन के तहत पिछले 15 दिनों से कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है। आंदोलनकारियों का कहना है कि पीबीएम अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार के लिए अस्पताल प्रशासन, जिला प्रशासन तथा अन्य संबंधित अधिकारियों को कई बार ज्ञापन सौंपे गए हैं, लेकिन अब तक मांगों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है। आंदोलन को और व्यापक स्वरूप देने के उद्देश्य से 30 जून को आयोजित कलेक्ट्रेट घेराव कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा एवं नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली शामिल होंगे। कार्यक्रम में बीकानेर जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में आमजन भी भाग लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *