Bikaner Bikaner District Rajasthan

निर्जला एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ी श्रद्धा, कमल पुष्पों से सजा बाबा का दरबार

???????

निर्जला एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ी श्रद्धा, कमल पुष्पों से सजा बाबा का दरबार
बीकानेर। निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर जयपुर रोड स्थित खाटू श्याम बाबा मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही बाबा के दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं और दिनभर मंदिर परिसर श्रद्धालुओं की आस्था एवं भक्ति से सराबोर रहा। मंदिर में बाबा श्याम के जयकारों तथा भजनों की मधुर स्वर लहरियों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। इस अवसर पर भक्तों ने बाबा के दरबार में भजन प्रस्तुत कर अपनी श्रद्धा अर्पित की। श्रद्धालुओं ने दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं मंगल की कामना की। निर्जला एकादशी के अवसर पर मंदिर को आकर्षक रूप से कमल पुष्पों से सजाया गया। बाबा खाटू श्याम का विशेष श्रृंगार चेतन शर्मा एवं किशन जोशी द्वारा कमल के फूलों से किया गया, जिसने श्रद्धालुओं को विशेष रूप से आकर्षित किया। मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी एवं सेवादार सुबह से ही व्यवस्थाओं एवं सेवा कार्यों में जुटे रहे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए गए, जिससे दर्शन व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित होती रही। मंदिर ट्रस्ट से जुड़े के.के. शर्मा ने बताया कि मंदिर परिवार सदैव श्रद्धालुओं की सेवा एवं सुविधा के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों के माध्यम से भक्तों को आध्यात्मिक ऊर्जा एवं भक्ति का वातावरण उपलब्ध कराना मंदिर परिवार का प्रमुख उद्देश्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *