Bikaner Bikaner District Rajasthan

विप्र फाउंडेशन जॉन-1बी बीकानेर की जिला कार्यकारिणी घोषित

विप्र फाउंडेशन जॉन-1बी बीकानेर की जिला कार्यकारिणी घोषित
बीकानेर। विप्र फाउंडेशन जॉन-1बी बीकानेर की जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। प्रदेश अध्यक्ष धनसुख सारस्वत की सहमति तथा क्षेत्रीय अध्यक्ष सतीश शर्मा, क्षेत्रीय महामंत्री धीरज शर्मा एवं जॉन-1बी प्रभारी मुकेश रामपुरा के अनुमोदन के बाद जिला अध्यक्ष डॉ. सुभाष जोशी ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की। घोषित कार्यकारिणी में भवानी शंकर जाजड़ा को संगठन महामंत्री, सुरेंद्र ओझा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा डॉ. दिनेश कुमार चूरा, डॉ. संजय शर्मा, रामकुमार व्यास, राकेश वैद्य एवं ललित नारायण पुरोहित को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इसी प्रकार शिवनारायण गौतम एवं अमित व्यास को संयुक्त महामंत्री, जबकि जुगेश सेवग, अवधेश शर्मा, शिवचरण शर्मा, सोहन सिंह राजपुरोहित एवं हिमांशु दाधीच को सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। सुभाष पुरोहित, कैलाश सारस्वत एवं अजय व्यास को संगठन मंत्री बनाया गया है। जिला अध्यक्ष डॉ. सुभाष जोशी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों से विप्र फाउंडेशन की विभिन्न गतिविधियों को जिले में प्रभावी रूप से संचालित करने तथा संगठन के कार्यों में पूर्ण मनोयोग से सहयोग करने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *