Bikaner Bikaner District Rajasthan

पत्रकार अशोक राजपुरोहित के निधन पर श्रद्धांजलि सभा

पत्रकार अशोक राजपुरोहित के निधन पर श्रद्धांजलि सभा
बीकानेर। वरिष्ठ पत्रकार अशोक राजपुरोहित के निधन पर सूचना केंद्र में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान पत्रकारों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनके व्यक्तित्व एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में दिए गए योगदान को याद किया। सभा में उपस्थित पत्रकारों ने कहा कि अशोक राजपुरोहित केवल एक सिद्धहस्त पत्रकार ही नहीं, बल्कि एक बेहतरीन इंसान भी थे। उन्होंने पत्रकारिता को महज पेशे के रूप में नहीं, बल्कि जिम्मेदारी और मिशन के रूप में निभाया। वक्ताओं ने कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। इस अवसर पर गिरिराज भादाणी, श्याम मारू, भवानी जोशी, जय नारायण बिस्सा, अनुराग हर्ष, नवीन शर्मा, नीरज जोशी, लोकेंद्र सिंह तोमर, प्रमोद आचार्य, जय भगवान उपाध्याय, मनमोहन अग्रवाल, रवि बिश्नोई, बृजमोहन रामावत, श्याम ओझा, पवन भोजक, रमेश बिस्सा, जितेंद्र व्यास, मोहम्मद अली पठान, अतुल आचार्य, कुलदीप चारण, कौशलेश गोस्वामी, बलदेव रंगा, मनीष पारीक, रवि पुगलिया, धीरज जोशी, राजेश ओझा, शिव भादाणी, सरजीत सिंह, हरिशंकर आचार्य, सुरेश बिश्नोई सहित अनेक पत्रकार उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *