Bikaner Bikaner District Rajasthan

महावीर इंटरनेशनल द्वारा सेनेटरी नेपकिन वितरण

महावीर इंटरनेशनल गंगाशहर द्वारा सेनेटरी नेपकिन वितरण
बीकानेर। महावीर इंटरनेशनल गंगाशहर द्वारा अपने नियमित सेवा प्रकल्प गरिमा प्रोजेक्ट के अंतर्गत राजकीय सैटेलाइट चिकित्सालय, गंगाशहर में महावीर इंटरनेशनल अपेक्स द्वारा उपलब्ध कराए गए 100 सेनेटरी नेपकिन महिलाओं को वितरित किए गए। इस अवसर पर इंचार्ज पंचारिया ने महिलाओं को सेनेटरी नेपकिन वितरित करते हुए कहा कि महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता सुरक्षा की दिशा में महावीर इंटरनेशनल द्वारा किया जा रहा सेवा कार्य अत्यंत सराहनीय एवं अनुकरणीय है। उन्होंने इस सेवा के निरंतर संचालन की कामना करते हुए संस्था का आभार व्यक्त किया। सेवा कार्यक्रम के दौरान केंद्र अध्यक्ष वीर त्रिलोकचंद बाफना, सचिव वीर चन्द्र कुमार राखेचा, चिकित्सा प्रभारी वीर बच्छराज रांका, वीर कल्याणचंद चोपड़ा, इंचार्ज पंचारिया, ममता दैया एवं प्रियंका भाटी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *