Bikaner Bikaner District Rajasthan

तिरुपति आए पद्मावती के लिए रवाना हुए 970 वरिष्ठ नागरिक

तिरुपति आए पद्मावती के लिए रवाना हुए 970 वरिष्ठ नागरिक
बीकानेर। देवस्थान विभाग द्वारा हनुमानगढ़ से वाया बीकानेर एवं जोधपुर तिरुपति एवं पद्मावती के लिए 970 यात्रियों को लेकर ट्रेन गुरुवार को रवाना हुई। इस निशुल्क तीर्थ यात्रा में यात्रियों की सुविधा के लिए कुल 28 अनुरक्षक, 1 चिकित्सक, 2 नर्सिंग स्टाफ और 1 ट्रेन प्रभारी साथ में रहेंगे। बीकानेर एवं चूरू जिले के कुल 235 यात्री बीकानेर स्टेशन से रवाना हुए। विभाग की निरीक्षक सोनिया रंगा ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए देवस्थान विभाग द्वारा 6 नंबर प्लेटफॉर्म के आगे टेंट लगाया गया। इस दौरान विभाग से महेश शर्मा, रितेश श्रीमाली, गोपाल आचार्य, राहुल कसेरा, सोनू शर्मा, अनसूया पुरुषोत्तम, संदीप और अभिषेक ने टिकट बनाकर यात्रियों को ट्रेन में बिठाया। देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त गौरव सोनी के निर्देशन में यह कार्यवाही की गई। उन्होंने बताया कि यह संपूर्ण यात्रा निशुल्क है। इसमें यात्रियों की खाने-पीने रहने व घूमने की सभी व्यवस्था राज्य सरकार द्वारा की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *