Bikaner Bikaner District Rajasthan स्वास्थ्य जागरूकता

जड़ी-बूटियों का वितरण, वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

जड़ी-बूटियों का वितरण, वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
बीकानेर। योग गुरु बालकृष्ण के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में पतंजलि योग समिति, युवा भारत, भारत स्वाभिमान एवं महिला पतंजलि योग समिति के संयुक्त तत्वावधान में करमीसर चौराहा स्थित श्री भूतनाथ महादेव मंदिर परिसर में जड़ी-बूटी वितरण एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण और आयुर्वेद के संवर्धन का संदेश देते हुए गिलोय, नीम, जामुन, तुलसी, कड़ीपत्ता, अमरूद एवं आंवला सहित विभिन्न औषधीय एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया। साथ ही नागरिकों को औषधीय जड़ी-बूटियों का वितरण कर प्रत्येक परिवार से अपने घर एवं आसपास औषधीय पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम के संयोजक नंदकिशोर गहलोत ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि स्वस्थ, संतुलित एवं समृद्ध जीवन का आधार हैं। उन्होंने अधिक से अधिक पौधे लगाकर प्रकृति संरक्षण में योगदान देने की अपील की। इस अवसर पर भवानीशंकर सांखला, विकास जोशी, जयचंद उपाध्याय, गिरधारी सांखला, गुड्डू देवी, करिश्मा कच्छावा, शोभा कच्छावा, जयश्री, योगिता सहित अनेक कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *