Bikaner Bikaner District Rajasthan

केंद्रीय बजट पर प्रबुद्धजनों व मध्यम वर्ग के लोगों से किया संवाद

केंद्रीय बजट पर प्रबुद्धजनों व मध्यम वर्ग के लोगों से किया संवाद
बीकानेर। भाजपा संभाग कार्यालय में भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर पंचारिया की अध्यक्षता में प्रबुद्धजन संवाद कार्यक्रम रखा गया जिसमें मुख्य अतिथि व वक्ता आवास एवं शहरी केंद्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार तोखन साहू ने बजट 2025-26 पर प्रबुद्धजनों और मध्यम वर्ग के लोगों के साथ संवाद किया तोखन साहू ने कहा बजट को विकसित भारत के संकल्प और गरीबों के सपनों को साकार करने वाला ये बजट आर्थिक विकास और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक मजबूत कदम है प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है मोदी सरकार ने 12 लाख रुपये तक की आय को टैक्स फ्री करके मध्यम वर्गीय परिवारों को बड़ा तोहफा दिया है परिचर्चा में साहू ने प्रबुद्धजनों और मध्यम वर्ग के लोगों के बजट पर विचार सुनें और उनको बजट की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा न्यूक्लियर पावर के लिए 20 हजार करोड़ रुपये की व्यवस्था करना समृद्धशाली और विकसित भारत को दर्शाता है। कार्यक्रम में विधायक सिद्धि कुमारी, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य सत्यप्रकाश आचार्य, व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष जुगल राठी, विनोद बाफना, ओबीसी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष महावीर सिंह चारण, कार्यक्रम संयोजक भंवरलाल जांगिड़, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय आचार्य,जिला महामंत्री नरेश नायक, श्याम सुंदर चौधरी, उपाध्यक्ष हनुमान सिंह चावड़ा, आनंद सिंह भाटी, मंत्री मनीष सोनी, जगदीश सोलंकी, सांगीलाल गहलोत, भारती अरोड़ा, अनु सुथार, इंद्रा व्यास, चन्द्रमोहन जोशी, राजाराम सिंघड़, रमजान अब्बासी, दिनेश चौहान, मुकेश ओझा, कपिल शर्मा, प्रेम गहलोत, धर्मपाल डूडी, प्रकाश मेघवाल, देवरूप सिंह, राहुल गोलछा, चंद्रप्रकाश गहलोत, बनवारी लाल शर्मा, कमल आचार्य, जेठमल नहाटा, विनोद करोल, सरिता नहाटा, सुमन शेखावत, ज्योति विजय वर्गीय, राजकुमारी बेद, पूनमचंद पूनिया, सुरेश भसीन, रवि मारू, शिव प्रजापत, कैलाश विश्नोई, अशोक सिंह, रामरतन घीटाला, इमिलाल नैन, डूंगरराम सैन, छगनलाल प्रजापत, इंद्र राव, शिवलाल तेजी, अशोक नाई, जगदीश सुथार, जसराज सिंवर, श्रीराम घायल, श्रवण प्रजापत के साथ प्रबुद्धजन व कार्यकता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *