


बीकानेर। यूएफबीयू के आह्वान पर संचालित आंदोलन अभियान के क्रम में एसबीआई पब्लिक पार्क शाखा के समक्ष प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में बीकानेर की सभी बैंकों के कर्मचारियों ने भाग लियां बैंककर्मी लम्बे समय से 5 दिवसीय सप्ताह (कार्य हेतु) की मांग को लेकर संघर्षरत हैं। बैंक कर्मियों की प्रमुख मांगो में-ठेका प्रथा बंद करने, आउस सोर्सिंग बंद करने, निजीकरण के खिलाफ बैंको में निजी अंशधारिता 50 प्रतिशत से कम रखने, बैंकों में नई भतियां करने, नई पी.एल.आई. योजना द्वारा सरकारी हस्तक्षेप बंद किया जाऐ। बैंक के बोर्ड में कर्मचारी व अधिकारियों के निदेशक नियुक्त किये जाऐ। ग्रेच्युएटी की नवनिर्धारित सीमा लागू की जाए व बैंक कर्मियों पर नियोजित सरकारी हमले बंद किये जाऐ। वाई.के.शर्मा ‘योगी’ ने बैंककर्मियों को सम्बोधित करते हुए 24-25 मार्च की प्रस्तावित हडताल को सफल बनाने का आह्वान किया। अधिकारी संगठन के साथी विक्रय पूनिया, रूपेश शर्मा, मनोज सैनी, श्यामसुंदर सैनी, सी.के.व्यास, दीपक, राजेन्द्र चौधरी ने भी संबोधित किया। का. जगदीश वर्मा (गुल्लू), गोपाल आत्रेय, करण देवडा, अजय अग्रवाल, गोपाल स्वामी, एस.डी. नांगल, छोटूलाल चांवरिया, सुरेश गोदारा आदि ने प्रमुख रूप से भागीदारी निभाई व नारेबाजी की।
