Bikaner Bikaner District Rajasthan

प्रदर्शन कर जिला कलक्टर को सौंपा ज्ञापन

प्रदर्शन कर जिला कलक्टर को सौंपा ज्ञापन
बीकानेर। किसान आंदोलन के पांच वर्ष बाद भी केन्द्र सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य कानूनी गारंटी आज तक लागू नहीं की है। दूसरी तरफ केन्द्र सरकार ने केन्द्रीय मजदूर संगठनों से विचार किये बिना एकतरफा चार लेबर कोड थौप दिया है। इसी को लेेकर केन्द्रीय ट्रेड युनियन के निर्णय अनुसार देशव्यापी विरोध प्रदर्शन आयोजित किये गये। प्रदर्शन में संयुक्त किसान मोर्चा ने भी शिरकत की, किसानों की मांग अनुसार सभी राज्य विधानसभाओ में तुरंत कानून पारित करें। प्रदर्शन में संयुक्त किसान मोर्चा. सीटू, एटक, इंटक, एचएमएस., बैंक, बीमा, मेडिकल रिप्रजेंटेटिव, बीएसएनएल., रोडवेज, राज्य कर्मचारी संगठनों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *