Bikaner Bikaner District Rajasthan

नवलनाथ जी का निर्वाण दिवस मनाया

नवलनाथ जी का निर्वाण दिवस मनाया
बीकानेर। नत्थूसर बास स्थित श्री विवेक नाथ बगेची (नवलेश्वर मठ) में योगी श्रीनवलनाथ जी महाराज के 83 वें निर्वाण दिवस पर समाधि पूजन और धार्मिक अनुष्ठान हुए नवलेश्वर मठ के अधिष्ठाता पूज्य योगी शिवसत्यनाथ जी महाराज के सानिध्य में योगी नवलनाथ जी महाराज की समाधि का पूजन पंडित लोकेश शर्मा व गौरव बोहरा ने मंत्र उच्चारण महिम्न रुद्राष्टाध्यायी पाठ,पंचामृत अभिषेक आदि विभिन्न अनुष्ठानों से पूजा अर्चना के जरिए किया गया। इस अवसर पर योगी विलासनाथजी महाराज, योगी गोविंदनाथ महाराज, योगी ओमनाथ महाराज, योगी भास्करनाथ महाराज आदि संत उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *