Bikaner Bikaner District Rajasthan

अधिवक्ताओं के लिए एडवोकेट कॉलोनी की मांग, मंत्री झाबर सिंह खर्रा को सौंपा ज्ञापन

अधिवक्ताओं के लिए एडवोकेट कॉलोनी की मांग, मंत्री झाबर सिंह खर्रा को सौंपा ज्ञापन
बीकानेर। बार एसोसिएशन, बीकानेर ने राज्य सरकार की आवास नीति के अंतर्गत जिले के अधिवक्ताओं के लिए पृथक एडवोकेट कॉलोनी विकसित करने तथा रियायती दरों पर भूखंड आवंटित करने की मांग को लेकर नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा को ज्ञापन सौंपा। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय कुमार पुरोहित ने बताया कि बीकानेर जिले में चार हजार से अधिक अधिवक्ता कार्यरत हैं, जो लंबे समय से आवासीय सुविधाओं के अभाव की समस्या का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की आवास नीति में अधिवक्ताओं के लिए विशेष आवासीय योजना का प्रावधान होने के बावजूद बीकानेर में अब तक एडवोकेट कॉलोनी की स्थापना नहीं हो पाई है। ज्ञापन में मांग की गई कि अधिवक्ताओं के सामाजिक एवं व्यावसायिक हितों को ध्यान में रखते हुए बीकानेर में शीघ्र पृथक एडवोकेट कॉलोनी विकसित की जाए तथा पात्र अधिवक्ताओं को रियायती दरों पर आवासीय भूखंड उपलब्ध कराए जाएं। इससे अधिवक्ता वर्ग को आवास संबंधी समस्याओं से राहत मिलेगी और उन्हें सम्मानजनक आवासीय सुविधा प्राप्त हो सकेगी। इस अवसर पर आर.के. दास गुप्ता, हेमंत सिंह चौहान, मनीष गौड़, सुरेंद्रपाल शर्मा, भंवरलाल विश्नोई, भागीरथ मान, रामनिवास विश्नोई, प्रशांत तंवर, मनीष सांखला, ताराचंद उपाध्याय, देवरंजन शर्मा सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *