

संगठनात्मक गतिविधियों पर हुआ मंथन
बीकानेर। टाइम बैंक ऑफ इंडिया चैप्टर की बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन के पदाधिकारियों ने भाग लेकर विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर विचार-विमर्श किया। बैठक के दौरान आर. के. शर्मा ने बताया कि संगठन की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी एवं जनहितकारी बनाने के उद्देश्य से श्याम सुंदर सुथार सहित सभी पदाधिकारियों ने अपने-अपने सुझाव एवं विचार साझा किए। इस दौरान संगठन के आगामी कार्यक्रमों एवं कार्ययोजना को लेकर भी चर्चा की गई। बैठक में एस. आर. बंसल ने विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से अपने विचार व्यक्त किए तथा संगठन को सशक्त बनाने के लिए आवश्यक सुझाव दिए। इस अवसर पर आर. के. शर्मा, श्याम सुंदर सुथार, रतन, नीरज सिंह चौहान सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
