Bikaner Bikaner District India Jaipur Rajasthan

भाजपा की ताकत समर्पित कार्यकर्ता, संगठन की मजबूती सबसे बड़ी पूंजी : मुख्यमंत्री शर्मा

भाजपा की ताकत समर्पित कार्यकर्ता, संगठन की मजबूती सबसे बड़ी पूंजी : मुख्यमंत्री शर्मा
बीकानेर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी संभाग कार्यालय में आयोजित कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में भाग लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों से संवाद किया। कार्यक्रम में भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने मुख्यमंत्री का स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि बीकानेर से उनका पुराना और आत्मीय संबंध रहा है। उन्होंने कहा कि वे बीकानेर के प्रत्येक कार्यकर्ता से परिचित हैं और संगठन में सभी के साथ मिलकर कार्य किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ अपने पुराने संगठनात्मक जुड़ाव को भी याद किया। शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत बनाने तथा जनसेवा के कार्यों को प्राथमिकता देने का आह्वान किया। भाजपा जिला मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने बताया कि कार्यक्रम में मिथिलेश गौतम, मुकेश दाधीच, बिहारीलाल विश्नोई, रामगोपाल सुथार सहित भाजपा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *