Bikaner Bikaner District India Rajasthan

भामाशाहों और शहर की प्रतिभाओं का किया सम्मान

भामाशाहों और शहर की प्रतिभाओं का किया सम्मान
बीकानेर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बीकानेर जिला उद्योग संघ की ओर से भामाशाहों, शहर की प्रतिभाओं तथा कला-संस्कृति, सामाजिक, चिकित्सा और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। समारोह की अध्यक्षता अभिषेक शर्मा ने की, जबकि डॉ. सुरेन्द्र वर्मा मुख्य अतिथि रहे। अजय पुरोहित, रामकिशन पेडीवाल, मानक चंद अग्रवाल, गौरीशंकर किराडू एवं मानकचंद चौधरी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह में संघ की ओर से श्रीमती सी.एम. मूंधड़ा मेमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट, मुंबई के ट्रस्टी श्रीकिशन मूंधड़ा का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। मूंधड़ा परिवार एवं ट्रस्ट की ओर से बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में 527 बेड की अत्याधुनिक मेडिसिन विंग की सौगात देने के लिए उनका विशेष सम्मान किया गया। इस अवसर पर श्रीकिशन मूंधड़ा ने कहा कि बीकानेर की धरती से उनका भावनात्मक जुड़ाव है। समाज से जो मिला है, उसे समाज को लौटाना ही सेवा का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाना और जरूरतमंदों के लिए कार्य करना ही सेवा की वास्तविक भावना है। उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने कहा कि संघ की जिम्मेदारी केवल औद्योगिक विकास तक सीमित नहीं है। शहर के विकास में योगदान देने वाले भामाशाहों, प्रतिभाओं, कलाकारों और समाजसेवियों का सम्मान करना भी हमारी सामाजिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि ऐसे सम्मान समाज में सकारात्मक कार्यों के लिए प्रेरणा प्रदान करते हैं। समारोह में राम भादाणी, रमेश हुरकट एवं डॉ. जितेन्द्र आचार्य का भी सम्मान किया गया। वहीं दीपिका खुडिया, मशहूर गायक एम. रफीक कादरी एवं भरतराज का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर संघ के उपाध्यक्ष अशोक सुराणा सहित नरेश मित्तल, श्यामसुन्दर सोनी, अनंतवीर जैन, प्रमोद देवड़ा, सुरेन्द्र जैन, वीरेन्द्र किराडू, सुरेन्द्र बांठिया, हरिगोपाल उपाध्याय, सलीम सोढा, हरीकिशन गहलोत, राजकुमार पचीसिया, अशोक गहलोत, चंद्रप्रकाश नौलखा, किशनलाल बोथरा, शिवरतन पुरोहित, निर्मल पारख, दिलीप रंगा, राजाराम सारडा, रूपचंद अग्रवाल, अश्विनी पचीसिया, विजय चांडक, चंद्रकांत नाहटा, पवन शर्मा, संजय गोयल, नरेश अग्रवाल, किरणचंद झंवर, किशन मूंधड़ा, प्रशांत राठी, अरविन्द चौधरी, मोहित करनानी, रामस्वरूप, मांगीलाल सुथार, के.के. मेहता, विमल दम्माणी, पूनम प्रजापत, प्रियांशु डागा, विनोद गोयल, दाऊलाल खुडिया सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *