Bikaner Bikaner District Rajasthan Sports

माली सैनी खेल परिषद के गठन का निर्णय, खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच

माली सैनी खेल परिषद के गठन का निर्णय, खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच
बीकानेर। गोपेश्वर बस्ती स्थित शिव पार्वती भवन में माली समाज के क्रिकेट एवं अन्य खेलों से जुड़े खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों एवं युवाओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने, प्रतिभाओं को उचित मंच उपलब्ध कराने तथा विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के नियमित आयोजन को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से ‘माली सैनी खेल परिषद, बीकानेर’ के गठन का निर्णय लिया गया। परिषद का उद्देश्य समाज के खिलाड़ियों को संगठित करना, खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना तथा क्रिकेट सहित विभिन्न खेलों के माध्यम से युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए अवसर प्रदान करना रहेगा। साथ ही परिषद की कार्यकारिणी का गठन कर शीघ्र ही पदाधिकारियों की घोषणा करने का भी निर्णय लिया गया।
माली सैनी सामूहिक विवाह संस्थान के अध्यक्ष कन्हैयालाल भाटी ने कहा कि समाज में युवाओं का खेलों के प्रति बढ़ता रुझान अत्यंत सकारात्मक संकेत है। इसी उत्साह को संगठित स्वरूप देने और खिलाड़ियों को सशक्त मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खेल परिषद का गठन किया जा रहा है, जिससे समाज में खेल संस्कृति को और अधिक बढ़ावा मिलेगा।
बैठक में प्रमोद गहलोत, हुकुमचंद कच्छावा, प्रेम कुमार गहलोत, मुरली गहलोत, गौरीशंकर भाटी, सांगीलाल गहलोत, कमल गहलोत, चेतन सांखला, तरुण गहलोत, चंद्र तंवर, राजेश गहलोत, अर्पित तंवर, लक्ष्मण तंवर, दुर्गेश सांखला, यश गहलोत, धीरज तंवर, अभिषेक गहलोत, जितेंद्र गहलोत, गोपीकिशन, ललित, राहुल, अजय सांखला, प्रणव गहलोत, महेश पवार, प्रदीप सांखला, दिनेश कच्छावा, कार्तिक सांखला, कमल तंवर, अनिल सोलंकी, भगत गहलोत, रूपचंद गहलोत, विनोद गहलोत, कैलाश तंवर, भगवान भाटी, मनोज कच्छावा, अंकुश गहलोत एवं मोहित भाटी सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *