Bikaner Bikaner District Rajasthan

डागा सर्वसम्मति से तेरापंथ युवक परिषद अध्यक्ष मनोनीत

डागा सर्वसम्मति से तेरापंथ युवक परिषद अध्यक्ष मनोनीत
बीकानेर। तेरापंथ युवक परिषद अध्यक्ष पद के लिए आयोजित चुनाव मनोनयन प्रक्रिया में सर्वसम्मति से देवेंद्र डागा को अध्यक्ष मनोनीत किया गया। मुख्य चुनाव अधिकारी अमरचंद सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि अध्यक्ष पद के लिए केवल एक ही नामांकन प्राप्त हुआ, जिसके बाद देवेंद्र डागा को सर्वसम्मति से अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस अवसर पर उनका माल्यार्पण कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में अभातेयुप साथी पीयूष लूनिया ने शुभकामनाएं प्रेषित कीं। वहीं परिषद से सेवामुक्त हुए कार्यकर्ताओं का सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अमरचंद सोनी, त्रिलोकचंद बाफना, मनोहरलाल नाहटा एवं चंद्रकुमार राखेचा की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *