

पशु-पक्षियों के लिए करवाया पानी की व्यवस्था
बीकानेर। भीषण गर्मी में पानी के अभाव से परेशान लावारिश पशु-पक्षियों की सेवा हेतु महावीर इंटरनेशनल गंगाशहर केंद्र द्वारा जीव दया प्रकोष्ठ के तहत सराहनीय पहल की गई। केंद्र की ओर से रोही क्षेत्र में भटक रहे प्यासे पशु-पक्षियों के लिए चार टैंकर पानी डलवाया गया, ताकि उन्हें भीषण गर्मी से राहत मिल सके। संस्था पदाधिकारियों ने बताया कि यह सेवा कार्य आगामी लगभग तीन महीनों तक निरंतर चलाने का चिंतन किया गया है। इस अवसर पर केंद्र सचिव वीर चंद्र कुमार राखेचा, जीव दया प्रकोष्ठ प्रभारी वीर कल्यांचंद चोपड़ा, वीर कन्हैया लाल बोथरा, वीर बछराज रांका, तरुण दफ्तरी, नवरत्न गहलोत एवं महेंद्र गहलोत उपस्थित रहे।
