Bikaner Bikaner District Rajasthan

कांग्रेस कल करेगी विधानसभा का घेराव

कांग्रेस कल करेगी विधानसभा का घेराव
बीकानेर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा के नेतृत्व में कांग्रेसजन कल 24 फरवरी को विधानसभा घेराव करेंगे। बीकानेर संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने बताया कि इस घेराव में बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी अपनी अहम भागीदारी निभाएगी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष यशपाल गहलोत के नेतृत्व में बीकानेर जिला कांग्रेस पदाधिकारी, शहर कांग्रेस की दोनों विधानसभा की चारों ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, युथ कांग्रेस, महिला कांग्रेस सेवादल, एनएसयूआई, इंटक, सहित सभी विभागों और प्रकोष्ठों के पदाधिकारी पार्षद, पार्षद प्रत्याशी मंडल अध्यक्ष इस घेराव में भागीदारी निभायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *