Bikaner Bikaner District Rajasthan

अरावली इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल : हरीश महर्षि करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

अरावली इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल : हरीश महर्षि करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व
बीकानेर। प्रतिभाशाली अभिनेता और निर्देशक हरीश महर्षि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रहे हैं। वे अरावली इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल और एक्शन ऑन द साइड की संयुक्त तत्वावधान में होने वाली शार्ट फिल्म प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। यह अपने प्रकार की अनोखी प्रतियोगिता है जिसमे मात्र  48 घंटे में लाटरी द्वारा मिले विषय पर    फिल्म निर्माण  की चुनौती  पूरी करनी है. इसमें विभिन्न देशों की टीमें भाग ले रही हैं।  इस अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिता में  एकमात्र प्रविष्टि के साथ हरीश महर्षि देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
इस लघु फिल्म का निर्माण ’दीपा मोशन पिक्चर्स’ के बैनर तले किया जा रहा है, जिसमें हरीश महर्षि मुख्य भूमिका के साथ निर्देशक की दोहरी  जिम्मेदारी निभा रहे हैं। फिल्म में रँगनेत्री मोनिका गौड़, पारितोष झा, हनूषा राजावत और रमन शर्मा  महत्वपूर्ण भूमिकाओं में है । सिनेमैटोग्राफी ज़ैन इमाम व यूसुफ खान की है तथा  कहानी इस्माइल आज़ाद ने लिखी है। इस फिल्म की शूटिंग आज बीकानेर में प्रारंभ हुई।
बीकानेर से निकलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने की ओर बढ़ रहे हरीश महर्षि  इससे पूर्व राजस्थानी फिल्म चिम्पूड़ो व अन्य कई शार्ट मूवी व गानों में अपनी प्रतिभा दिखा चुके हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *