Bikaner Bikaner District Rajasthan

12 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मेलन आयोजित

12 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मेलन आयोजित
बीकानेर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा कार्यालय, गंगानगर में एक सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा गंगानगर सह प्रभारी मोहन सुराणा ने मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन, सामाजिक प्रतिनिधि एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। अपने संबोधन में मोहन सुराणा ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन, राष्ट्रीय सुरक्षा, गरीब कल्याण और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का निरंतर प्रयास किया गया है। सुराणा ने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं से जनहितकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस अवसर पर सुरेंद्र पाल सिंह टीटी, राजेंद्र नायक एवं प्रियंका बेलान सहित अनेक गणमान्यजन एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *