Bikaner Bikaner District India Jaipur Rajasthan

सप्त शक्ति कमान मुख्यालय में हिन्दी पखवाड़े का समापन

सप्त शक्ति कमान मुख्यालय में हिन्दी पखवाड़े का समापन
बीकानेर। भारत सरकार के राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय एवं रक्षा मंत्रालय के निर्देशानुसार मुख्यालय सप्त शक्ति कमान में 14 से 28 सितम्बर तक हिन्दी पखवाड़े का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य राजभाषा हिन्दी का प्रचार-प्रसार करने के साथ सरकारी कामकाज एवं पत्राचार में हिन्दी के प्रयोग को बढ़ावा देना रहा। पखवाड़े के दौरान मुख्यालय दक्षिण पश्चिमी कमान की शिक्षा शाखा की ओर से हिन्दी निबंध लेखन, नोटिंग-ड्राफ्टिंग, स्वरचित कविता, वाद-विवाद एवं हिन्दी टाइपिंग सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें मुख्यालय के साथ-साथ मिलिट्री स्टेशन जयपुर के सैन्य एवं असैन्य कार्मिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समापन समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मुख्य अतिथि ने पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर कमान मुख्यालय के अधिकारी एवं प्रतियोगिताओं में शामिल प्रतिभागी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से हिन्दी भाषा के महत्व को रेखांकित करते हुए सरकारी कामकाज में राजभाषा हिन्दी के अधिकाधिक प्रयोग के लिए प्रेरित किया गया। आयोजकों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन हिन्दी के प्रचार-प्रसार तथा इसके प्रयोग को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *