Bikaner Bikaner District Rajasthan

कपिल मुनि पैनोरमा के निर्माण कार्य की शुरुआत

कपिल मुनि पैनोरमा के निर्माण कार्य की शुरुआत
बीकानेर। कपिल मुनि सरोवर परिसर में प्रस्तावित भव्य कपिल मुनि पैनोरमा के निर्माण कार्य की शुरुआत कर दी गई है। निर्माण कार्य की शुरुआत सरोवर परिसर स्थित विश्राम गृह से हुई। कपिल मुनि पैनोरमा के निर्माण को लेकर विधायक अंशुमान सिंह भाटी लंबे समय से राज्य स्तर पर प्रयासरत रहे हैं। उनका उद्देश्य कपिल मुनि की तपोस्थली श्रीकोलायत की धार्मिक, ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत को भव्य स्वरूप प्रदान कर देश-दुनिया के सामने प्रस्तुत करना है। पैनोरमा निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ाने से पूर्व राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत ने श्रीकोलायत पहुंचकर प्रस्तावित पैनोरमा स्थल का विस्तृत निरीक्षण किया था। उन्होंने तहसील परिसर सहित संबंधित स्थानों का मौका मुआयना किया तथा पटवारी एवं गिरदावर से स्थल की नाप करवाकर मौके की वास्तविक स्थिति की जानकारी ली। लखावत के श्रीकोलायत निरीक्षण के दौरान एसडीएम राजेश चौहान, तहसीलदार पूनम कंवर, नायब तहसीलदार रामनारायण जाखड़, गिरदावर जगदीश पंवार, समाजसेवी नेमीचंद पंचारिया, रमेश पुरोहित एवं नखत सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *